ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वालों पर एक्शन, 8 महीने में 1,511 वाहन चालकों पर कार्रवाई

भोपाल: यातायात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ियों चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित किए। ये कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मार्च से अक्टूबर महीने के बीच में की गई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित किए गए हैं। तीन महीने बाद लाइसेंस बहाल कराने के लिए क्षेत्रीय वाहन अधिकारी के पास सही दस्तावेज लेकर जाना होगा।जानकारी के मुताबिक 1 मार्च 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक 1511 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर मामले कोर्ट में पेश किए गए। इन पर कोर्ट ने 13 लाख 10 हजार 100 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत इन वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा गया है।154 लाइसेंस हुए निलंबितकार्रवाई करते हुए अभी तक 154 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किए गए हैं। निलंबन का समय पूरा होने के बाद लाइसेंस धारकों को अपना लाइसेंस बहाल कराने के लिए एक आवेदन पत्र और वाहन के सही कागज लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भोपाल के पास स्वंय जाकर सारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।दोबारा पकड़े जाने पर 15 हजार का जुर्माना लगेगालाइसेंस निलंबित होने के बाद अगर वाहन चलाते मिलते हैं तो चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अपराध को दोहराने के चलते 15 हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button