ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

याचिका पर सुनवाई आज, लोनिवि देगा प्रगति प्रतिवेदन

ग्वालियर: ये तस्वीर कलेक्ट्रेट के पास बन रहे नए जिला न्यायालय भवन में तैयार किए गए गए काेर्ट रूम की है।नवीन जिला न्यायालय के निर्माण के लिए हाई कोर्ट ने 15 दिसंबर की डेडलाइन तय की है। निर्माणाधीन एजेंसी ने भी हाई कोर्ट में वचन दिया है कि दिसंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि इस साल नवीन जिला न्यायालय भवन में सुनवाई नहीं हो सकेगी। दरअसल, 15 दिसंबर में अब केवल एक माह शेष है। ए और बी ब्लॉक में लंबित कामों की लंबी फेहरिस्त है। कहीं बिजली का काम पूरा नहीं हुआ है तो कहीं बाथरूम में फिटिंग का काम बचा है।ए ब्लॉक पर फ्लोरिंग का काम होना बाकी है, जबकि ए ब्लॉक का पुताई का काम अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है। इन तमाम काम को पूरा करने में कम से कम ढाई से तीन माह का समय लग सकता है। यहां बता दें कि शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर दायर की गई याचिका की मंगलवार को सुनवाई होगी। इसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रगति प्रतिवेदन पेश किया जाएगा।कलेक्ट्रेट के पास बन रहे नवीन जिला न्यायालय भवन के मामले में विभाग मंगलवार को हाई कोर्ट से डेडलाइन बढ़ाने की गुहार लगा सकता है। संभवत: लोक निर्माण विभाग द्वारा आवेदन भी दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार निर्माण की निगरानी के लिए जिला न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशों को जिम्मा दिया गया है। अभी 250 से 300 कर्मचारी काम में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button