थाना में बैरक की ग्रिल पर लगाई फांसी, मानसिक रूप से था परेशान

लुधियाना: हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह। (फाइल फोटो)पंजाब के लुधियाना में मानसिक रूप से परेशान होकर थाना दुगरी की पहली मंजिल पर हेड कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान बलजिंदर के रूप में हुई है। बलजिंदर सिंह का शव पहली मंजिल पर बनी बैरक में ग्रिल के साथ लटकता मिला। सुबह बलजिंदर का साथी कर्मचारी थाना में नीचे चाय लेने के लिए गया था जैसे ही उसने ऊपर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा की बलजिंदर का शव ग्रिल के साथ लटक रहा था।थाना दुगरी।खन्ना के गांव भोरला का रहने वालाघटना का पता चलते ही थाना दुगरी की SHO मधुबाला मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह के पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। हेड कांस्टेबल खन्ना के नजदीक गांव भोरला का रहने वाला था। करीब एक साल पहले लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के दुगरी थाने में तैनात हुआ था।कपड़े के टुकड़े का फंदा बनायाबलजिंदर सिंह के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। जानकारी देते हुए ACP वैभव सहगल ने कहा कि हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह थाने की पहली मंजिल पर रहता था। उन्होंने सुबह एक बैरक की ग्रिल के साथ कपड़े के टुकड़े का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली।सुबह लगभग 9:45 बजे, एक साथी सिपाही ने उसे पहली बार लटका हुआ देखा और अलार्म बजाया। परिवार लुधियाना पहुंच गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ACP सहगल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।