ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में निकाली गई शोभायात्रा ,श्री राधा वृंदावन चंद्र की शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाव

मथुरा: कार्तिक उत्सव के दौरान वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में निकाली गयी शोभायत्रा में रथ पर विराजमान भगवानमथुरा के वृंदावन में स्थित चंद्रोदय मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव के दूसरे दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्तिक महोत्सव के तहत भगवान श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वर्ण प्रभा युक्त रथ में विराजमान श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र की अलौकिक छवि के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो गए।भक्त हुए मंत्र मुग्धश्री श्री राधा वृंदावन चंद्र ने सहज ही अपने भक्तों को दर्शन देकर उन्हें मंत्रमुग्ध किया। इस शोभायात्रा से पूर्व भक्तों ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों का चयन कर मंदिर प्रांगण एवं रथ को विशेष प्रकार से सुसज्जित किया। शोभायात्रा के लिए रथ को बहुत ही आकर्षक रूप से सजाया गया।निज मंदिर से पालकी में विराजमान हो कर निकले भगवानत्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव की श्रृंखला में चंद्रोदय मंदिर में आयोजित शोभायात्रा के दौरान ठाकुर श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र को विशेष रूप से निर्मित वस्त्रों को धारण करा भक्तों द्वारा पालकी में विराजमान कर मंदिर के गर्भ ग्रह से शोभायात्रा के लिए पुष्पों से सुसज्जित रथ पर विराजमान किया। इसके पश्चात स्वर्ण प्रभा युक्त रथ पर विराजित श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र की नजर उतार रथ की समझ सोहनी सेवा की गयी।शोभायात्रा में कीर्तन करते हुए भक्तशोभायात्रा पर की गई पुष्प वर्षानरसिम्हा आरती के पश्चात भक्तों ने राधा वृंदावन पर पुष्पों की वर्षा करते हुए जय जयकार की। भगवान की शोभायात्रा ने सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण में भ्रमण किया। इस उत्सव में शोभायात्रा के पश्चात भक्तों द्वारा राधा वृंदावन चंद्र के समक्ष दामोदर अष्टकम का गान प्रस्तुत करते हुए, दीपदान कर, शुभाशीष प्राप्त किया गया।कारागार मंत्री ने किए शोभायात्रा के दर्शनइस पावन पर्व पर इस्कॉन बंगलौर के विभिन्न केन्द्रों से आये भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के द्वारा, मंदिर प्रांगण में आने वाले भक्तों को भाव विभोर किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होम गार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति एव गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेघ श्याम सिंह उपस्थित रहे। इस उत्सव में भाग लेने के लिए मथुरा, आगरा, दिल्ली, नोएडा सहित अन्य शहरों से अनेकों भक्तगण वृंदावन पहुंचे।

Related Articles

Back to top button