ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया है। सिडनी में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा था। हालांकि, बारिश की वजह से दक्षिण अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य रखा गया। हालांकि, अफ्रीकी टीम 14 ओवर में नौ विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई और यह मैच 33 रन से हार गई। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली हार है।

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया है। बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य रखा गया था। बारिश के बाद जब मैच शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीका को पांच ओवर में 73 रन की जरूरत थी। यहीं से पाकिस्तान की जीत तय नजर आ रही थी। दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती नौ ओवर में चार विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे। इसके बाद पांच ओवर में अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट खो दिए और कुल 39 रन बना पाई। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली हार है। अब तक दक्षिण अफ्रीका एकमात्र टीम थी, जो इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी थी। अब अफ्रीका भी हार चुकी है। इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी टीमें कोई न कोई मैच हार चुकी है।

Related Articles

Back to top button