ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

भारत में प्ले बिलिंग पर लगाई रोक, डेवलपर्स की बढ़ी परेशानी

गूगल ने मंगलवार को कहा कि 1 नवंबर से भारतीय बाजार में Google Play बिलिंग सिस्टम पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। गूगल का यह फैसला भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा गूगल पर लगे जुर्माने के बाद आया है। गूगल के सपोर्ट पेज पर भी प्ले बिलिंग को बंद करने की जानकारी दी गई है। बता दें गूगल की इन-ऐप परचेज सर्विस है।

क्या है गूगल प्ले-बिलिंग सिस्टम?

गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम गूगल उन डेवलपर्स के लिए एक जरूरी प्रक्रिया है, जिनके ऐप में डिजिटल कंटेंट के खरीदने की सुविधा होती है। एप्पल के ऐप-स्टोर पर भी इसी तरह की सुविधा है। गूगल और एप्पल दोनों डेवलपर्स से सभी तरह के डिजिटल कंटेंट की बिक्री पर 15-30 फीसदी का कमीशन लेते हैं।

भारतीय डेवलपर्स और गूगल के बीच लंबे समय से विवाद

प्ले बिलिंग सिस्टम को लेकर भारतीय डेवलपर्स और गूगल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। गूगल पर आरोप है कि उसकी बिलिंग पॉलिसी ठीक नहीं है। 25 अक्टूबर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दूसरी बार गूगल पर जुर्माना लगाया। प्ले स्टोर नीतियों में अपनी दबदबे की स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। उससे पहले गूगल पर सीसीआई ने 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

गूगल ने क्या कहा

इस मामले में ताजा अपेडट की बात करें तो गूगल इंडिया के सपोर्ट पेज पर लिखा है, “सीसीआई के हालिया फैसले के बाद, हम डेवलपर्स के लिए भारत में उपयोगकर्ताओं द्वारा लेनदेन के लिए डिजिटल सामान और सेवाओं की खरीद के लिए Google Play की बिलिंग प्रणाली को रोक रहे हैं। जबकि, हम अपने कानूनी विकल्पों की समीक्षा करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हम एंड्रॉयड और प्ले में निवेश करना जारी रखेंगे।”

गौरतलब है कि गूगल ने भले ही प्ले बिलिंग को बंद कर दिया है लेकिन गूगल प्ले बिलिंग के लिए आवेदन अभी भी लिए जा रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय डेवलपर्स अभी अपने यूजर्स को इन-एप परचेज की सुविधा दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button