ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सिस हो सकती है, डॉक्टर से सलाह लें

शरीर पर चमकदार चकत्ते पड़ें तो हो जाएं सचेत - यह सोरायसिस हो सकती है, डॉक्टर से सलाह लें - सोरायसिस एक ऑटो इम्युन रोग है, जो आगे चलकर घातक हो सकता है - विश्व सोरायसिस दिवस पर विशेष आगरा, 28 अक्टूबर 2022। यदि आपके शरीर पर चमकदार या काले चकत्ते पड़ने लगें या लंबे समय तक चमड़ी बदरंग होने लगे, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें। यह सोरायसिस हो सकता है। लंबे समय तक इसे अनदेखा करने से यह घातक हो सकता है। सोरायसिस त्वचा संबंधित क्रॉनिक और ऑटो इम्यून रोग है। इसके प्रति जागरुकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 अक्टूबर को विश्व सोरायसिस दिवस मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सोरायसिस में त्वचा पर चकत्ते पड़ने लगते हैं। लोग इन्हें फंगल संक्रमण या अन्य त्वचा संबंधी मामूली रोग समझते हैं और अनदेखा कर देते हैं। उन्होंने बताया कि त्वचा रोग केवल त्वचा को प्रभावित करते हैं लेकिन सोरायसिस होने पर शरीर के आंतरिक भागों पर भी सूजन हो सकती है। यह हृदय से संबंधित कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को भी प्रभावित कर सकती है। इससे मेटाबॉलिक सिंड्रोम भी हो सकता है। इसमें संबंधित रोगों की एक पूरी श्रृंखला शामिल है। गैर संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. पियूष जैन ने बताया कि सोरायसिस एक सिस्टेमिक यानी दैहिक बीमारी है। इसलिए इसे ऑटोइम्यून बीमारी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। शरीर के इम्यून सिस्टम का काम शरीर को सुरक्षित रखना है। कभी-कभी इम्यून सिस्टम गलती से शरीर पर ही हमला करने लगता है। डॉ. पियूष ने बताया कि सोरायसिस में शुरूआती दौर में पहचान होना पर इसका उपचार होना अति आवश्यक है। अगर सोरायसिस के मरीज अपनी बीमारी की पहचान करने या उसे नियंत्रित करने में असमर्थ रहते हैं, तो लंबे समय में उन्हें मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग होने का भी खतरा बढ़ जाता हैl एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि सोरायसिस ऑटो इम्युन रोग है, इस कारण इसका अभी तक कोई उपचार उपलब्धन नहीं है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक इसकी पहचान न होने से यह त्वचा के बाद में जोड़ों में दर्द, हाथ-पैर के छोटे जोड़ों में सूजन और उंगली के जोड़ों में विकृति जैसे लक्षण विकसित हो जाते हैं। यह सोरायसिस के दीर्घकालिक प्रभाव हैं जिन्हें रोकने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यदि सोरायसिस की शुरूआत में ही पहचान हो जाए तो सही दवाओं के जरिए इसकी रोकथाम की जा सकती है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा की देखभाल करने से सोरायसिस रोगियों को बीमारी के बेहतर प्रबंधन में मदद मिल सकती है।

छ668360

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button