ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जनकपुर गांव में पहले दिन गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से 5 km दूर जनकपुर गांव में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू किया गया। धार्मिक समारोह के पहले दिन गांव में गाजे-बाजे के साथ त्रिदेव हनुमान मंदिर धजरई से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाए। गांव का भ्रमण करने के बाद कलश यात्रा जनकपुर गांव स्थित देवीजी मंदिर पहुंची। जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। कथा के मुख्य यजमान बालकिशन ठेकेदार ने बताया कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक गांव के देवी जी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा।कथा वाचक बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने कथा के पहले दिन कहा कि कलिकाल में मुक्ति का एकमात्र साधन श्रीमदभागवत कथा ही है। इसका श्रवण करने से पाप का नाश होता है। जीव को मुक्ति की प्राप्ति होती है। इसी क्रम में उन्होंने धुंधकारी की कथा सुनाते हुए बताया कि भागवत कथा श्रवण से धुंधकारी को प्रेत योनी से मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है। जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया। वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है। भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है।शाम 5 बजे से होगी कथामुख्य यजमान ने बताया कि हर दिन शाम 5 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। 3 नवंबर को समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button