ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

वर्चुअल कार्यक्रम देखने हरियाणा में जुटे BJP नेता, मेयर व पुलिस अफसर, पैरोल पर आया है बरनावा आश्रम

बागपत: रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों की पैरोल पर आया संत गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम में है और आश्रम में सत्संग तो नहीं हो रहा है लेकिन राम रहीम वर्चुअली प्रवचन दे रहा है और अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहा है।आज हुए वर्चुअली कार्यक्रम का एक वीडिओ आश्रम से जारी किया गया है, जिसमें हरियाणा के हिसार में कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को सम्बोधित करते हुए आशीर्वाद दे रहा है। कार्यक्रम में हरियाण विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवार, हिसार की मेयर मलिका सरदाना व हिसार के डीएसपी को राम रहीम ने आशीर्वाद देता नजर आया है।बोला- युवाओं को नशे से बचाएंराम रहीम ने कार्यक्रम में पहुंचे गांवों के सरपंचों, जिला पंचायत सदस्यों से अपील कि है कि युवाओं में नशाखोरी बढ़ रही है, इसलिए गांवों में लोगों को शराब व ड्रग्स से दूर रहने के लिये जागरूक करें, ताकि लोगों को नशाखोरी से बचाया जा सके।15 अक्टूबर को आया था बरनावा आश्रम15 अक्टूबर को गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद बागपत के बरनावा गांव अपने आश्रम पहुंचे जहां सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई इस बार राम रहीम दिवाली बरनावा आश्रम में ही मनाएंगे जिसको लेकर अनुयायियों में खुशी का माहौल है।राम रहीम के वर्चुअल कार्यक्रम को देखने के लिये हरियाणा के बीजेपी नेता, पुलिस अफसर व मेयर।वर्चुअल देखने को जुटे हरियाणा के नेता-पुलिस अफसर व मेयरराम रहीम ने अपने आश्रम से वर्चुअल कार्यक्रम में भक्तों को आशीर्वाद दिया। आशीर्वाद लेने के लिए बीजेपी नेता, पुलिस अधिकारी, मेयर व अन्य वीवीआइपी पर्सन जुड़े। कुछ लोग गुरमीत राम रहीम की पैरोल को सियासत से जोड़कर देख रहे हैं। पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम अपने बागपत के डेरा बरनावा आश्रम में है। जहां से वह वर्चुअल कार्यक्रम कर वह उसे मानने वाले लोगों से जुड़ रहा है।बरवाना आश्रम से वर्चुअल कार्यक्रम करता राम रहीम।

Related Articles

Back to top button