ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

वीर नारायण जनजाति बालक छात्रावास में मलखंब प्रशिक्षण का शुभारंभ

जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव द्वारा संचालित वीर नारायण जनजाति बालक छात्रावास में अध्ययनरत जनजाति छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु आज भारतीय परंपरागत एवं मध्य प्रदेश के राजकीय खेल मलखंब का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस शुभारंभ कार्यक्रम में जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल के प्रबंधक प्रमुख श्रीमान जाम सिंह जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मलखंब जैसे पारंपरिक खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, संतुलन और अनुशासन जैसे गुणों का विकास भी करते हैं। प्रशिक्षण सत्र में मलखंब प्रशिक्षक अंकित यादव ने छात्रों को मलखंब के बुनियादी नियमों, तकनीकों और उसके लाभों की जानकारी दी एवं छात्रों को अभ्यास के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखने और नियमित अभ्यास करने की प्रेरणा दी। इस मलखंब प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम में छात्रावास के अधीक्षक छतर सिंह धुर्वे और सह अधीक्षक अनिरुद्ध मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button