ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ऐसी पद्धति से सड़कें बनाएं, जिससे लागत भी निकले और राजस्व भी मिले, सीएम मोहन यादव के निर्देश

भोपाल। प्रदेश में सड़कें ऐसी पद्धति से बनाई जाएं, जिससे लागत भी निकले और सरकार को राजस्व भी मिले। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। अगले दस वर्ष में विकास की गति को देखते हुए शहरों का चयन करें और भविष्य में विकास की संभावनाओं वाले क्षेत्रों की पहचान कर सड़क निर्माण की योजना बनाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान दिए।

साथ ही भवन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अन्य एजेंसियों से गुणवत्ता का मूल्यांकन कराया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तायुक्त काम करने वाली अच्छी एजेंसियों को काम दिया जाए। गुणवत्ता नियंत्रण और निगरानी के लिए राज्यस्तरीय आनलाइन क्वालिटी स्टेटस डैशबोर्ड बनाया जाए।

50 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए प्रकोष्ठ बनाएं। साथ ही दूसरे देश और राज्यों की सड़क निर्माण में अपनाई जा रही अच्छी पद्धतियों का अध्ययन कराएं। सड़क निर्माण में एनएचएआइ जैसी निर्माण संस्थाओं की तरह ऐसी पद्धति अपनाएं जिससे लागत भी निकले और सरकार को राजस्व भी मिले।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड MPRDC के संचालक मंडल की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री @MPRakeshSingh एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/VHbE1blbG9

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 12, 2024

इसके लिए विकास प्राधिकरण, नगरीय निकाय, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को योजना में शामिल करें। स्थानीय जनप्रतिनिधि से सुझाव लें और ऐसे सलाहकार नियुक्त करें, जिन्हें संबंधित क्षेत्र की जानकारी हो। बैठक में विभाग की बुकलेट क्वालिटी कंट्रोल मैन्युअल फार रोड एंड ब्रिजेस का लोकार्पण किया।

इसमें सड़क और पुल के निर्माण के दौरान डिजाइन, निर्माण की कार्य विधि, निरीक्षण की प्रतिबद्धता और संधारण के विषय में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसे केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से तैयार किया गया है। बैठक में विभागीय गतिविधियों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button