ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

पति-पत्नी के बीच हो रहे हैं झगड़े, इन ज्योतिषीय उपाय से रोकें

पति-पत्नी के रिश्तों में पवित्रता होती है। दोनों के बीच लगाव, अपनापन, प्यार तो है ही, लेकिन कभी-कभी गुस्सा भी है। यह गुस्सा अगर नफरत में बदल जाए तो फिर रिश्ते टूट भी जाते हैं। ऐसे में रिश्ते के बीच में समझ का होना बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि हम रिश्तों को बचाने के लिए हर तरह के समझौते करते हैं, लेकिन पार्टनर इतना हावी हो जाता है कि उसको बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई बार ज्योतिषीय उपाय हमारी मदद कर देते हैं।

उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी ने बताया कि आपकी कुंडली में सप्तम भाव में क्रूर ग्रह जैसे शनि, मंगल, सूर्य, राहु और केतु आदि की दृष्टि है। यह बहुत ही खराब होती है, क्यों कि इसमें पति-पत्‍नी के रिश्ते बहुत खराब हो जाते हैं। उनके बीच झगड़ा शुरू हो जाता है।

कमरे में किसी पक्षी के जोड़े की तस्वीर लगाएं

पति-पत्नी के बीच अगर झगड़ा हो रहा है, तो बेडरूम में सफेद पक्षियों के जोड़ो की तस्वीर लगाएं। हंस, स्वान और सफेद कबूतरों के जोड़ों की तस्वीर लगा देनी चाहिए। आपके पाटर्नर से रिश्ते बहुत ही अच्छे हो जाएंगे। आपके बीच के लड़ाई-झगड़े खत्म हो जाएंगे। अकेले पक्षी की तस्वीर कमरे में बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। यह ध्यान रखें।

कमरे को हल्‍का सुगंधित रखें

आप जब भी बेडरूम में जाएं तो सुगंध आए, जिससे मन को शांति मिल सके। उसके लिए सुगंध वाली चीजें रखें। आपको बेडरूम में धीमी सुगंध वाली चीज ही रखनी चाहिए, जिससे आपका सिर भारी न हो और मन शांत रह सके। तेज सुगंध वाली चीज से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button