ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

युवाओं को पोषण तत्व जरूरी दिन में तीन से चार बार खाएं

 इंदौर। युवा अवस्था हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यह ऐसी उम्र होती है जिसमें पोषक तत्वों (Nutrients) की और भी आवश्यक्ता होती है क्योंकि इस अवस्था में शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक होता है। इस उम्र में लिया गया सही भोजन जीवनभर काम आता है। अक्सर देखा गया है कि युवा अपने आहार (Diet) को लेकर गंभीर नहीं होते। जंकफूड (Junk Food) की ओर तो उनका रूझान ज्यादा होता ही है साथ ही सही मात्रा में भोजन सही समय पर नहीं करना भी उनकी आदत का हिस्सा होता है।

आहार व पोषण विशेषज्ञ प्रेरणा पवेचा बताती है कि युवा अवस्था में स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर सही मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन बहुत जरूरी है। युवा सुबह के नाश्ते में दूध या दही, अंकुरित अनाज या उबले चने खाएं तो ज्यादा बेहतर होगा। इसके अलावा केला, सेवफल या पपीता खाना भी ज्यादा लाभकारी होगा। बेहतर होगा कि सुबह के नाश्ते में सूखे मेवे भी शामिल कर लिए जाएं।

एक मुठ्ठी सूखे मेवे जिसमें बादाम, किशमिश, अंजीर और अखरोट को प्रतिदिन खाना लाभदायक होगा। दोपहर के भोजन में पूरा खाना खाना चाहिए जिसमें रोटी, चावल, सलाद, हरी सब्जी, कोई भी दाल जिसमें राजमा या चना भी शमिल कर सकते हैं। इसके अलावा दही या छाछ भी भोजन के साथ लें। नमकीन के स्थान पर चटनी का उपयोग करें।

शाम के नाश्ते में फल या सूप लें। रात के भोजन में हरी सब्जी, पनीर, सोयाबीन, दालें लें। शकर युक्त भोजन, कैफीन, तले पदार्थ खाने से परहेज करें। इससे त्वचा संबंधित रोग भी हो सकते हैं और पाचनतंत्र भी बिगड़ सकता है। यदि आप नियमित व्यायाम करते हैं तो व्यायाम के बाद सत्तू, भूने चने, फल, दूध, पनीर का सेवन करें। दिन में अगर भूख लगती हो तो फल, नट्स, दही खा सकते हैं। भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा व फायबर की मात्रा संतुलित हो ताकि शरीर को विटामिन बी, जिंक, आयरन और एंटी आक्सीडेंट तत्व मिल सकें।

Related Articles

Back to top button