ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

नौकरी में चल रही है परेशानी तो गंगाजल से जुड़ा ये उपाय होगा कारगर

 सनातन धर्म में मान्यता है कि गंगा नदी में आस्था के साथ डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं। यही कारण है कि गंगा नदी को मां का दर्जा दिया गया है। गंगाजल को पवित्र माना गया है और हर हिंदू के घर में गंगा जल जरूर रखा हुआ मिलता है। गंगाजल की महिमा है कि इसमें डुबकी लगाने के साथ इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए भी रखा जाता है। यदि आप रोज घर में नहाते समय पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकता है तो गंगा नदी में स्नान करने के बराबर ही पुण्य मिलता है।

चटपट होगा ब्याह

नहाने के पानी में गंगाजल और एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगातार 21 दिनों तक नहाने से विवाह में जो भी रुकावट आती है, वह दूर हो जाती है। जल्द ही शादी को योग बनते हैं। मनपसंद जीवनसाथी मिलता है और घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए हर रोज घर में गंगाजल का छिड़काव करने से लाभ मिलता है।

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

यदि आप कर्ज में डूबे हुए हैं तो गंगाजल का उपाय कारगर सिद्ध हो सकता है। पीतल के लोटे में गंगाजल लेकर अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में रख दें। लोटे का मुंह लाल कपड़े से ढक देना चाहिए। इस उपाय से भी कर्ज उतरने लगता है।

नौकरी संबंधी परेशानी होगी दूर

यदि आपको नौकरी में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है या आप अपने बॉस से परेशान हैं तो पानी से भरे हुए पीतल के लोटे में गंगाजल की 11 बूंदे डालें डालकर 5 बेलपत्र के साथ शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा 40 दिनों तक करकने से नौकरी, रोजगार या बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button