ब्रेकिंग
थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी,
उत्तरप्रदेश

कानपुर के फजलगंज थाने में था तैनात; परिजनों ने कहा- अंतिम संस्कार के बाद कराएंगे FIR

कानपुर: कानपुर आउटर में तैनात दरोगा अनूप सिंह की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने मानसिक तनाव के चलते 10 नवंबर को उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया था। इसके बाद उनका एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था। परिजनों ने फजलगंज थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ब्लैकमेलिंग से आजिज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। अंतिम संस्कार के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे।लव ट्रैंगल में कांस्टेबल ने खाया था जहर, मामले की चल रही जांचमूल रूप से उरई थाना एट धगवा खुर्द गांव के रहने वाले 2015 बैच के दरोगा अनूप सिंह कानपुर आउटर के बिधनू थाने में तैनात थे। एक महीने पहले उन्हें एक मामले में सस्पेंड कर दिया गया था। 10 नवंबर को उन्होंने जहर खा लिया था। इसके बाद से उनका सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में इलाल चल रहा था। रविवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ताऊ एसपी अहिरवार, पिता, पत्नी और परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि फजलगंज थाने में तैनाती के दौरान उनकी एक महिला कांस्टेबल से नजदीकी हो गई थी। कांस्टेबल उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इसके चलते उन्होंने सुसाइड किया है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह को भी परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी दी है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सीओ लाइन सृष्टि सिंह मामले की जांच कर रही हैं। फजलगंज थाने के सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं।फजलगंज थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्धपूरे मामले में फजलगंज थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे की भूमिका संदिग्ध मिली है। जहर खाने से पहले दरोगा फजलगंज थाने आया था। इसके बाद दरोगा अनूप सिंह की नजदीकी महिला कांस्टेबल और उसके साथ रूम में रहने वाली तीन कांस्टेबल को 10 दिन की छुट्‌टी दे दी गई। तीनों का प्रार्थना पत्र एक ही हैंड राइटिंग में लिखा हुआ बताया जा रहा है। दरोगा की मौत का मामला कांस्टेबल से जुड़ा होने के बाद भी अपने एसीपी, डीसीपी या अन्य पुलिस अफसरों को नहीं बताया। इतना ही नहीं एसीपी को गुमराह करके तीनों कांस्टेबल को छुट्‌टी भी दिला दी है।पत्नी ने कहा साक्ष्य के साथ दूंगी आवेदनमृतक दरोगा की पत्नी ने कहा कि वह साक्ष्य के साथ महिला कांस्टेबल के खिलाफ प्रार्थना पत्र देंगी। कांस्टेबल उनके पति को ब्लैकमेल कर रही थी। उसकी मांग पूरी करने के लिए उन्होंने वसूली की थी और मामले में फंस गए थे। जिसके बाद दरोगा का सस्पेंसन हुआ था। ब्लैकमेलिंग और फिर सस्पेंड होने के बाद से वह मानसिक तनाव में थे। जहर खाने से पहले भी कांस्टेबल से मिलने उसके रूम पर गए थे। पूरा सुसाइड कांड महिला कांस्टेबल, उसके नए पुलिस प्रेमी से जुड़ा हुआ है। मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।एसपी आउटर बोले- ये मामला दुखद हैएसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि दरोगा अनूप का निधन बहुत दुखद है। उन्होंने 10 नवंबर को जहर खाया था और आज उनका निधन हुआ है। एक-एक आरोप की जांच की जा रही है। परिजनों के तहरीर मिलते ही मामले में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। फिलहाल उन्होंने अंतिम संस्कार के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button