ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

श्रीलंका का भारत समेत 6 देशों के पर्यटकों को तोहफा, लागू की नई स्कीम

कोलंबो: पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के मकसद से श्रीलंका ने भारत समेत छह देशों के नागरिकों को  मुफ्त पर्यटक वीजा की सुविधा का तोहफा देते हुए  नई नीति लागू कर दी है। इससे भारतीय पर्यटकों (श्रीलंका जाने वाला सबसे बड़ा समूह) को तत्काल मुफ्त पर्यटक वीजा मिल सकेगा। आव्रजन एवं उत्प्रवासन विभाग ने यहां यह घोषणा की। यह सुविधा अक्टूबर से भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को मुफ्त में पर्यटक वीजा जारी करने के कैबिनेट के फैसले के बाद शुरू की गई है। कर्ज में फंसे द्वीपीय राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निर्माण के प्रयासों के तहत यह कवायद शुरू की गई है।

श्रीलंका में वर्ष 2019 में ‘ईस्टर रविवार’ को की गई बमबारी के बाद से विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इस बमबारी में 11 भारतीयों समेत 270 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए थे। घोषणा में कहा गया है कि पहले 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा देने की पायलट परियोजना 31 मार्च, 2024 तक लागू रहेगी। श्रीलंका में ठहरने के लिहाज से यात्रियों के मुफ्त पर्यटक वीजा की वैधता अवधि 30 दिनों तक सीमित होगी। अक्तूबर 2023 में श्रीलंका पहुंचे भारतीय पर्यटकों की संख्या सर्वाधिक 28 हजार थी जो वहां पहुंचे कुल पर्यटकों की संख्या का 26 प्रतिशत है, इसके बाद रूस का स्थान आाता है जहां के पर्यकों की संख्या 10 हजार थी।

Related Articles

Back to top button