ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

नहाय-खाय से छठ पर्व की शुरुआत, आज पहले दिन इन नियमों का जरूर करें पालन

इंदौर। सनातन धर्म में दीपावली के बाद सबसे बड़ा त्योहार छठ पूजा होती है। 4 दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्योहार की शुरुआत आज 17 नवंबर को नहाय-खाय की परंपरा के साथ शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। बिहार और पूर्वांचल में यह त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाएं इसमें 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है। वहीं इस व्रत में छठी माता और सूर्य देव की विशेष आराधना की जाती है।

#WATCH बिहार: पटना में ‘छठ पूजा 2023’ के अवसर पर दीघा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालु पवित्र स्नान और पूजा करते दिखे। pic.twitter.com/osB3YSxGQY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023

17 से 20 नवंबर तक चलेगा छठ पर्व

हिंदू पंचांग के मुताबिक, 4 दिन तक मनाया जाने वाला छठ पर्व इस साल आज 17 नवंबर से शुरू हो चुका है और 20 नवंबर को समाप्त होगा। इसमें 17 नवंबर को पहले दिन नहाय खाय की प्रथा के साथ पर्व की शुरुआत होगी। वहीं दूसरे दिन खरना पूजा होती है। तीसरे दिन 19 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और अंतिम दिन 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन होगा।

नहाय-खाय में इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली के चार दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय खाय होता है। इस दौरान शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के सभी सदस्यों को सुबह जल्दी स्नान के बाद साफ कपड़े पहनना चाहिए। इस व्रत के दौरान पवित्र गंगा नदी में स्नान को बेहद शुभ माना जाता है।

व्रत के दौरान सात्विक भोजन भी खाना चाहिए। परंपरा के मुताबिक, नहाय खाए को दौरान अधिकांश घरों में पूरा परिवार चावल, लौकी की सब्जी, चने की दाल आदि ग्रहण करते हैं। परिवार के सभी सदस्यों को साथ में खाना चाहिए। पहले दिन पूरा खाना सेंधा नमक डालकर ही बनाना चाहिए। घर के जो सदस्य व्रत रखते हैं, उन्हें बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button