ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

वीडियो वायरल : एयरपोर्ट पर करीना कपूर के साथ बदसलूकी..

करीना कपूर के साथ हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई। करीना को देखते ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले हो गए और कम सिक्योरिटी में एयरपोर्ट पहुंचीं करीना भीड़ में संघर्ष करने लगीं।  बॉलीवुड पैपराजी विरल भयानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना भीड़ में काफी असहज नजर आ रही हैं। दरअसल करीना भीड़ से बचने के लिए पीछे की तरफ मुड़ी थीं, लेकिन तभी एक फैन ने उनके कंधे पर हाथ रखना चाहा। मौके पर मौजूद बॉडीगार्ड ने उस फैन को तो दूर किया, लेकिन करीना इससे काफी डर गईं।
इसके बाद एक फीमेल फैन ने करीना का हाथ और बैग खींचना चाहा। इस पर करीना ने उस फैन को लुक दिया और बैग संभालते हुए सीधे एयरपोर्ट में एंट्री ले ली। करीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही कई लोग कमेंट बॉक्स पर फैंस की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
करीना कपूर सफेद शर्ट के साथ हाफ स्वेटर में एयरपोर्ट पहुंची थीं। डार्क ग्लासेस और बंधे बाल में करीना का लुक काफी कूल था।

Related Articles

Back to top button