ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

शरद पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों को धनवान बना देंगी मां लक्ष्मी

शरद पूर्णिमा अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन चंद्रमा सबसे अधिक चमकीला होता है। इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण रूप से चमकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन देवी लक्ष्मी भ्रमण करती हैं। उनका आशीर्वाद पाने के लोग अपने घरों में साफ रखते हैं दरवाजे खुले रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा की रात को अमृत बरसता है।

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जो सुबह 4.17 बजे शुरू होगी। अगले दिन 29 अक्टूबर को दोपहर 1.53 बजे तक रहेगी। चंद्रोदय शाम 5.20 बजे होगा। पूजा का शुभ समज 8.52 से 10.29 बजे तक है।

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा का महत्व धार्मिक और आस्था आधारित मान्यताओं से जुड़ा है। इस रात धरती पर चंद्रमा की रोशनी पड़ना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। इसलिए रात को खीर और पूजा के बर्तनों को खुले आसमान में रखा जाता है। फिर भोग लगाया जाता है। इस पूर्णिमा की रात चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।

इस बार शरद पूर्णिमा पर ग्रहों की चाल का असर 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों को इस दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा पर किन राशि वालों को लाभ होगा।

मेष राशि

इस राशि वालों के लिए शरद पूर्णिमा का दिन खास रहने वाला है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। अधूरे काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। यात्रा से आर्थिक लाभ की उम्मीद की जा सकती है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर लोकप्रियता बढ़ेगी। शरद पूर्णिमा का दिन व्यापारियों के लिए खास रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर कुछ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button