ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है ‘गदर 2’, कमा डाले इतने करोड़

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीने बाद भी टिकी हुई है। फिल्म की रिलीज को इतने दिन बीत चुके हैं, उसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। भारत में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के साथ-साथ विदेश में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ की रिलीज के बाद भी ‘गदर 2’ मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। ‘गदर 2’ को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ का बिजनेस किया था।

जवान की आंधी में टिकी हुई है गदर 2

सनी देओल की फिल्म काफी पहले ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी। हालांकि, अब फिल्म की कमाई काफी धीमी हो गई है, लेकिन फिर भी ‘गदर 2’ लगातार कमाई कर रही है। ‘गदर 2’ को रिलीज हुए 43 दिन बीत चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 25 लाख की कमाई की। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 522.25 करोड़ हो गया है। जी स्टूडियो की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें फिल्म के नए टिकट प्राइस के बारे में बताया गया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “ऐसा ऑफर इंट्रोड्यूस किया है, जिसे आप मना नहीं कर पाएंगे। पूरे राष्ट्र में हो रही है इसकी बात। बुक कीजिए अपने टिकट से 150 रुपए।”

इतना रहा अब तक का कलेक्शन

बता दें कि गदर 2 ने दुनिया भर में 650 करोड़ के आसपास की कमाई की है। जो लोग सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए हैं, उनके लिए काफी अच्छा मौका आने वाला है। फिल्म अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। शाहरुख खान की जवान की रिलीज का असर गदर 2 के साथ-साथ आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ पर भी देखने को मिला है। 24 दिनों के अंदर ‘गदर 2’ ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 22 सालों के बाद लौटी तारा और सकीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button