ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

दस्तक अभियान के तहत रोका जाएगा संक्रमण, घर-घर जाकर आशा बहुएं करेंगी जागरूक

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में संचारी रोग की तैयारियों को लेकर बैठक करते डीएम विशाल भारद्वाज।आजमगढ़ जिले में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों को लेकर जिले के डीएम विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। इस बैठक में संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। सम्बन्धित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण हेतु अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालन करें।आशा बहुएं और एएनएम घर-घर जाकर करेंगी जागरूकजिले के डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी। दस्तक अभियान के दौरान आशा अपने किये गये कार्यों की सूचना प्रतिदिन भरकर एएनएम को उपलब्ध करायेंगी। स्वास्थ्य आईसीडीएस, पंचायत, नगर निकाय सम्बन्धित विभाग के संचारी रोग अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिये सम्बन्धित विभाग आगे आकर इस अभियान को सफल बनायें। सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने यहां कन्ट्रोल रूम की स्थापना करें और इस अभियान के दौरान किये गये कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सुअर पालकों से सम्पर्क कर सुअर के बाड़ों को आबादी से दूर स्थापित करने एवं साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित करें। संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव हेतु घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button