ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

रणबीर कपूर का ऐसा लुक देख उड़ जाएंगे होश, इस दिन रिलीज होगा ‘एनिमल’ का टीजर

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से रणबीर का अलग लुक देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म का अनाउंसमेंट के समय से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, ‘एनिमल’ पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब आखिरकार फिल्म मेकर्स ने टीजर रिलीज की डेट अनाउंस कर दी है। इस रिलीज डेट के साथ ही रणबीर का एक और शानदार लुक सामने आया है। रणबीर का ये लुक फैंस को काफी कूल लग रहा है।

रणबीर का डेंजरस अवतार

‘एनिमल’ फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ रणबीर पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ काम करेंगे। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब टीजर रिलीज की डेट भी अनाउंस हो गई है। फिल्म को संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि एनिमल का टीजर रणबीर कपूर के बर्थडे पर जारी किया जाएगा। रणबीर कपूर का बर्थडे 28 सितंबर को है। इसी दिन इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। शेयर किए गए पोस्टर में रणबीर का लुक वाकई काफी अलग रहा है।

इस दिन रिलीज होगी एनमिल फिल्म

रणबीर का लुक देख कहा जा सकता है कि एनिमल फिल्म धमाकेदार होने वाली है। रणबीर के इस अलग अवतार में वे गाॅगल्स लगाए और सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। टीजर डेट के साथ रणबीर का नया अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, मैं इस फिल्म को लेकर इतना भरोसेमंद हूं कि अगर यह फिल्म नहीं चली, तो मैं फिल्में देखना बंद कर दूंगा। ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और सौरभ शुक्ला भी हैं। फिल्म में 8 गाने हैं।

Related Articles

Back to top button