ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

डीएम बोले- लड़कियों और लड़कों को बराबर का है हक, जागरूकता के लिए लांच किए पोस्टर

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में महिला एवं बाल संरक्षण की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। जिसमें डीएम संजीव रंजन ने कहा कि लड़कियों को लड़कों के बराबर सारे हक हैं। उन्हें यह हक देश का संविधान देता है और सिर्फ सरकार ही नहीं घर, परिवार और समुदाय का भी यह दायित्व है कि लड़कियों को बराबरी का हक मिले।डीएम ने कार्यशाला में उपस्थित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, बाल कल्याण समिति के सदस्यों, वन स्टॉप सेंटर कर्मियों और चाइल्ड लाइन कार्मिकों से जेण्डर आधारित भेदभाव के बारे में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस भेदभाव को खत्म करने की शुरुआत अपने स्तर से करने होगी। कार्यशाला में फेसिलिटेटर के रूप में प्लान इंडिया के तकनीकी प्रमुख सुधीर कुमार राय उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय ने किया।सिद्धार्थनगर में महिला एवं बाल संरक्षण की कार्यशाला में मौजूद अधिकारी।मानव दुर्व्यवहार रोकने के प्रयासों को किया साझाकार्यशाला के दौरान बाल विवाह की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता तीन पोस्टर्स का डीएम ने लांच किया। कार्यशाला में उपस्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंचार्ज और क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश वर्मा ने सीमावर्ती पंचायतों में मानव दुर्व्यवहार रोकने के लिए उनकी यूनिट द्वारा किये जा रहे प्रयासों को भी साझा किया। कार्यशाला में फेसिलिटेटर ने बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के समक्ष बहुत सी परिस्थितियां रखी और इनमें बाल कल्याण पुलिस अधिकारी द्वारा लिए जाने वाले एक्शन के बारे में विस्तार से चर्चा की।

Related Articles

Back to top button