ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

हीरा निकालने में कई कंपनियों ने दिखाई रुचि सरकार के खजाने में हर साल आएंगे 300 करोड़

भोपाल। रीवा जिले की सोहागी पहाड़ी से हीरा निकालने के लिए देशभर की 24 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। खनिज साधन विभाग ने हाल ही में सोहागी पहाड़ी की हीरा खदान सहित मुख्य खनिजों (चूना पत्थर, मैग्नीज, अभ्रक, फास्फोराइड, बाक्साइड, लाइम स्टोन) की 51 खदानों के लिए तकनीकी निविदा खोली है, जिसमें पोद्दार डायमंड, मोइल स्पान, गोवा स्पांच, अंबुजा सीमेंट, अल्ट्राटेक, वेदांता, केजेएस सीमेंट, हिंदुस्तान पावर इलेक्ट्रिक सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

सोहागी पहाड़ी पर हुआ सर्वे

सोहागी पहाड़ी पर एक दौर का सर्वे कराया जा चुका है। रिलायंस ने हवाई सर्वे कर पहाड़ी में हीरा होने की संभावना जताई है। अब इस परियोजना को लेने वाली कंपनी खुदाई कर पता लगाएगी कि पहाड़ी में हीरा है, तो किस गुणवत्ता का है और कितना भंडार है। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर हीरा निकालने के लिए कुछ वर्ष बाद फिर से निविदा बुलाई जाएगी।

सरकार को तीन सौ करोड़ का राजस्व होगा प्राप्त

बता दें कि छतरपुर की बंदर हीरा खदान की सर्वे भी ऐसे ही कराया गया था। सोहागी पहाड़ी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की सीमा से सटी है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित इन खदानों से खनिज निकलने से राज्य सरकार को तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व सालाना प्राप्त होगा। वहीं सात हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। अब अन्य कार्यों के लिए निविदाएं निकाली जाएंगी।

Related Articles

Back to top button