ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियर

एनजीटी ने माधव राष्ट्रीय उद्यान के इको सेंसिटिव जोन में संचालित सभी खदानों को बंद करने के आदेश दिए

अधिवक्ता अभय जैन द्वारा माधव राष्ट्रीय उद्यान के इको सेंसेटिव जोन में संचालित उत्खनन कार्य को लेकर एनजीटी में याचिका दायर की गई थी जिसकी सुनवाई 21 सितंबर को हुई।
पिछली सुनवाई में एनजीटी द्वारा एक कमिटी गठित कर इस मुद्दे पर रिपोर्ट तलब की थी। कमिटी की रिपोर्ट में साफ दर्शाया गया है कि राष्ट्रीय उद्यान के इको सेंसिटिव जोन में पूर्व में संचालित खदान का मलबा वही पड़ा है एवं विशालकाय गड्ढों को भरा नही गया है।
रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि मझेरा के सर्वे नंबर 314, 316, 318, 357,  357/1, 358/1के लिए कलेक्टर द्वारा पत्थर उत्खनन हेतु निविदा आमंत्रित की गई थीं जबकि यह क्षेत्र माधव राष्ट्रीय उद्यान के इको सेंसिटिव जोन में आता है।
*कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को माधव राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से 2 किमी की परिधि में जो भी खदान संचालित हैं उनको बंद करके अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के आदेश।*
*एनजीटी द्वारा संचालक, खनिज विभाग भोपाल को मझेरा में उत्खनन के कारण हुए गड्ढों को भरने एवं माइनिंग क्लोजर प्लान को अमल करने के लिए दो महीने का समय दिया है और इसका खर्चा विभाग द्वारा पूर्व लीज धारकों से वसूलने के आदेश।*
आसपास पानी के स्रोत में आयरन की मात्रा अधिक होना पाया गया है जिसके लिए एनजीटी ने राज्य भूजल बोर्ड को इसकी जांच करने के आदेश भी दिए हैं।
अगली सुनवाई 16 जनवरी 2023 के नियत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button