ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

डी-फार्मा की खाली तीस फीसद सीटों के लिए काउंसिलिंग मंगलवार को

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल आफ फार्मेसी से संचालित डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है। मंगलवार को रिक्त सीटों के लिए फार्मेसी अध्ययनशाला में काउंसिलिंग रखी गई है। इसके लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं ने पहले ही आवेदन कर दिए है। विभागाध्यक्ष के मुताबिक आवेदनों के आधार पर विद्यार्थियों की मेरिट निकालेंगे। उसके बाद पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक योग्यता सहित जाति-आय प्रमाण पत्र लाना होगा।

2022 में शुरू किया था कोर्स

कोरोनाकाल के दौरान चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में तेजी आई, जिसमें फार्मा इंडस्ट्री भी शामिल थी। फार्मासिस्ट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए विश्वविद्यालय ने 2022 में डीफार्म पाठ्यक्रम शुरू किया। वैसे अभी तक यह कोर्स निजी विश्विवद्यालय व सरकारी और निजी कालेज से संचालित होता था इसके लिए संस्थान दो से तीन लाख रुपये विद्यार्थियों से फीस के नाम पर वसूलते है।

दो साल का कोर्स

पिछले साल से संचालित होने लगे इस पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय ने 60 सीटें रखी है। फीस 62 हजार रुपये सालाना निर्धारित की गई है। इस लिहाज से दो साल का कोर्स एक लाख पच्चीस हजार में पूरा हो रहा है। शैक्षणिक योग्यता में विद्यार्थियों का 12वीं में गणित, केमिस्ट्री और बायोलाजी विषय में पास होना जरूरी है।

खाली सीटों के लिए कालेज लेवल काउंसलिंग

नान सीईटी के पहले चरण में 60-65 फीसद सीटें भर चुकी है। शेष सीटों के लिए कालेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) का चरण रखा है। विभागाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा का कहना है कि रिक्त सीटों के लिए विद्यार्थियों ने 20 जुलाई तक आवेदन कर दिए है। प्राप्त आवेदन के आधार पर विद्यार्थियों की मेरिट बनाई गई है। 25 जुलाई को विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया है।

Related Articles

Back to top button