ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट कई जगह जलभराव हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटे

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई आसपास के जिलों अलर्ट जारी किया गया है। नवी मुंबई में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है और इस कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

पहाड़ों पर मौसम खराब

उत्तर भारत की बात की जाए तो पहाड़ों में भी लगातार मौसम खराब हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में शुक्रवार को 4 स्थानों पर बादल फटने के कारण संपत्ति को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हिमाचल में 3 स्थानों पर बादल फटने की खबर थी, वहीं उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए मलबे की चपेट में आकर गौशाला और 8 छोटी पुलिया बह गई।

उत्तराखंड में फंसे यात्री

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यमुनोत्री और बद्रीनाथ मार्ग कई घंटे बंद रहा। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल यमुनोत्री में 200 से ज्यादा तीर्थ यात्री अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। 200 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। कटरा में माता वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर तड़के फिर भूस्खलन हुआ। 40 से 50 फीट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इसे श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के तटीय राज्यों में शनिवार को भी भारी बारिश देखने का मिल सकती है। ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय तटों पर अगले कुछ दिन भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button