ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

रतलाम-बाजना रोड पर चलती कार में लगी आग

 रतलाम। ग्राम पलसोड़ी के पास से गुजर रहे एटलेन के समीप रतलाम-बांसवाड़ा टू लेने के ब्रिज के समीप चलती कार में आग लग गई। आग में सवार तीन लोग आग फैलने के पहले ही नीचे उतर कर दूर चले गए थे।

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा आग की लपटें निकलने लगी। वहां से गुजर रहे पलसोड़ी के पूर्व सरपंच विकास पारगी ने गांव से पानी का टैंकर बुलवाकर आग बुझवाई, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।

पारगी ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे मुकेश पुत्र धन्नालाल निवासी जूनी कलाल सेरी व उनके दो साथी कार में गढ़खंखई माताजी से रतलाम जा रहे थे। तभी ब्रिज के पास कार में आग लग गई।

वे तीनों कार से उतरकर दूर चले गए। घटना के समय वे शिवगढ़ से अपने घर पलसोड़ी जा रहे थे। तभी उन्होंने कार में आग देखी तो वे रुके तथा दोनों तरफ से मार्ग पर आवागमन रुकवा कर गांव में एक परिचित को फोन कर पानी का टैंकर लाने के लिए कहा।

वह पानी का टैंकर लेकर आया तब वहां उपस्थित लोगों व उन्होंने पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकलकर्मी दमकल लेकर पहुंचे, तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आग से किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। सूचना मिलने पर दीनदयाल नगर थाने से पुलिसकर्मी भी घटना स्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। आग शार्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button