ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

व‍ित्‍त मंत्रालय ने बैंकों को द‍िया यह आदेश, क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने के ल‍िए

व‍ित्‍तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने गुरुवार को पब्‍ल‍िक सेक्‍टर के बैंकों (PSU) और वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान जोशी ने उनसे जन सुरक्षा और मुद्रा योजना जैसी विभिन्‍न वित्तीय समावेश योजनाओं को बढ़ावा देने का आग्रह किया. समीक्षा बैठक में पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल हुए.

तीन महीने का अभियान भी शुरू किया गया

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जोशी ने पब्‍ल‍िक सेक्‍टर के बैंकों से ल‍िस्‍टेड तरीके से वित्तीय समावेश के लिए विभिन्‍न योजनाओं के तहत आवंटित लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का लक्ष्य पूरा करने के लिए मंत्रालय ने तीन महीने का अभियान भी शुरू किया है.

जागरूकता अभियान चलाने का अनुरोध किया

बयान के अनुसार, बैंकों को सलाह दी गई कि वे संभावित लाभार्थियों तक पहुंच बनाने और उन्हें जोड़ने के लिए अपने बैंकिंग प्रतिनिधि नेटवर्क का लाभ उठाएं. वित्तीय सेवा सचिव ने बैंकों से क्षेत्रीय या स्थानीय भाषाओं में इन योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चलाने का भी अनुरोध किया. आपको बता दें सरकार की तरफ से क‍िसानों की आमदनी को दोगुना करने के ल‍िए लगातार प्रयास क‍िया जा रहा है.

इसी के मद्देनजर व‍ित्‍त मंत्रालय की तरफ से क‍िसानों को आर्थ‍िक सुव‍िधाएं मुहैया कराने के ल‍िए बैंकों को आदेश द‍िये गए हैं.

 

Related Articles

Back to top button