ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पाक पीएम शहबाज के आवास में घुसा संदिग्ध अफगानी, मचा हड़कंप

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सरकारी आवास में शनिवार को घुसपैठ का मामला सामने आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम आवास में घुसपैठ करने वाला शख्स अफगान नागरिक है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) को सौंप दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास में तैनात सुरक्षाकर्मियों को यह नहीं पता चल पाया है कि संदिग्ध कहां से घुसा था। मीडिया के अनुसार संदिग्ध को तुरंत इस्लामाबाद पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग ने हिरासत में ले लिया और उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।
घटना के कुछ समय बाद अधिकारियों ने और भी खुलासे किए। उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने अफगानिस्तान का निवासी होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सीटीडी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं। फिलहाल, यह पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध अत्यधिक सुरक्षित प्रधानमंत्री आवास में कैसे घुसा। साथ ही यह भी जानने का प्रयास हो रहा है कि आखिर इस घुसपैठ के पीछे का मकसद क्या था।
8 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक जब्त
पाकिस्तानी अधिकारियों ने शनिवार को प्रतिबंधितaतहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े 8 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक जब्त किए। पंजाब प्रांत के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के साथ मिलकर प्रांत के विभिन्न जिलों में अभियान चलाए, जिसके बाद गिरफ्तारियां की गईं।
सीटीडी के एक प्रवक्ता के अनुसार पंजाब आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को लाहौर और पंजाब प्रांत के तीन अन्य शहरों से प्रतिबंधित टीटीपी और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 8 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के पास से हथियार, विस्फोटक और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और अन्य धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। सीटीडी ने लाहौर, गुजरांवाला, डीजी खान और बहावलपुर में गिरफ्तार आतंकवादियों के खिलाफ 6 मामले दर्ज किए हैं और उन्हें पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button