ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अरबपतियों की लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर, अमे‎रिका अव्वल

नई दिल्ली । दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भारत तीसरे स्थान पर है। अरबपतियों के मामले में भारत से आगे सिर्फ दो ही देश हैं। ये देश अमेरिका और चीन हैं। भारत का अरबपतियों की लिस्ट में दबदबा कायम है। फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की सूची 2023 के मुताबिक, अमेरिका में 735 अरबपति रहते हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 4.5 खरब डॉलर है। 562 अरबपतियों के साथ चीन (हांगकांग और मकाऊ) सहित दूसरे स्थान पर है। अरबपतियों की सूची 2023  के मुताबिक, मौजूदा समय में देश में 169 अरबपति रहते हैं। हालांकि अरबपतियों की सूची 2023 के मुताबिक, समूह के रूप में भारतीय अरबपति- 675 बिलियन डॉलर, साल 2022 की तुलना में 75 बिलियन डॉलर कम हैं। देश में अरबपतियों की कुल नेटवर्थ 675 अरब डॉलर है। इधर अरनॉल्ट का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। पिछले साल से उनकी कुल संपत्ति में 53 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।
लिस्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 63.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय हैं. लिस्ट के मुताबिक अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर हैं। अंबानी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अडानी श्विक सूची में खिसक कर 24वें स्थान पर आ गए हैं। अडानी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे। उस समय उनकी संपत्ति 126 अरब डॉलर थी। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट हुई।

Related Articles

Back to top button