ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अरुणाचल में चीन ने बदले 11 जगहों के नाम तो आग-बबूला हुआ अमेरिका, कहा…

अमेरिका की तरफ से ये बयान चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों के नाम बदले जाने के बाद आया है, जिसे वह तिब्बत के दक्षिणी भाग जंगनान के रूप में संदर्भित करता है.

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में 11 जगहों के नाम बदलने पर अमेरिका (US) ने एतराज जताया है. अमेरिका ने साफ तौर पर चीन (China) की हरकत की आलोचना करते हुए कहा कि चीन द्वारा भारतीय इलाकों के नामकरण और उस पर दावा करने की कोशिशों का अमेरिका विरोध करता है.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा, ‘यह भारतीय क्षेत्र पर चीनी दावे का एक और प्रयास है. जैसा कि आप जानते हैं, अमेरिका ने लंबे समय से उस क्षेत्र को मान्यता दी है और हम इलाकों का नाम बदलकर क्षेत्र पर अपने दावे करने के किसी भी एकतरफा प्रयास का कड़ा विरोध करते हैं.’

अमेरिका की तरफ से ये बयान चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों के नाम बदले जाने के बाद आया है, जिसे वह तिब्बत के दक्षिणी भाग जंगनान के रूप में संदर्भित करता है. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कैबिनेट द्वारा अरुणाचल प्रदेश में इन 11 स्थानों के नाम चीनी अक्षरों, तिब्बती और पिनयिन भाषाओं में लिखे गए हैं.

चीनी मंत्रालय ने रविवार को 11 स्थानों के नामों की घोषणा की और दो आवासीय क्षेत्रों, पांच पर्वत चोटियों, दो नदियों और दो अन्य क्षेत्रों समेत सटीक सबऑर्डिनेट भी दिए. रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने भी स्थानों के नाम और उनके अधीनस्थ प्रशासनिक जिलों की श्रेणी सूचीबद्ध की है.

विदेश मंत्रालय ने इस हरकत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने की चीन की कोशिश को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. भारत ने पलटवार करते हुए कहा, ‘चीन की इस हरकत को हम सिरे से खारिज करते हैं. अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा. वहां के कुछ इलाकों के नाम बदलने की कोशिश से सच नहीं बदलेगा.’

 

Related Articles

Back to top button