ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार! पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल बैठक

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ते ही केंद्र सरकार भी एक्टिव हो गई है। केंद्र सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच कोरोना को लेकर आज हाई लेवल बैठक बुलाई गई है। पीएम मोदी ने आज दोपहर साढ़े चार बजे हाई लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में कोविड से संबंधित स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1134 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 7026 हो गए हैं। इस अवधि में पांच लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। दिल्ली छत्तीसगढ़ गुजरात महाराष्ट्र और केरल में एक-एक शख्स की मौत हुई है। केरल में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 172 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 1026 हो गए हैं जिनमें से 111 मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के मामलों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना समीक्षा की जा रही है। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी जारी है। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.64 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही 22.71 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button