ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सड़क पर बोतलों को बहता देख ग्रामीण जुटे, पुलिस को करना पड़ा प्रोटेक्शन

बिलासपुर| बिलासपुर के जोरापारा के पास एक शराब की बोतलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया तो आस-पास के स्थानीय लोग शराब को लूटने के लिए एकत्र हो गए। लेकिन, इसी दौरान ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दे दी।

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र मे शराब से भरी ट्रक जोरापारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी के पास मौजूद रही, ताकी शराब की लूटपाट ना हो सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली शराब दुकान के लिए वेलकम फैक्ट्री कोटा से शराब भरकर ड्राइवर परमेश्वर साहू ट्रक क्रमांक 6380 से लेकर जा रहा था। बिलासपुर जिला अन्तर्गत थाना तखतपुर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम जोरापारा के पास ट्रक अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई। सड़क पर पलटी ट्रक में ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि इसमें शराब है तो वहां इकट्ठे हो गए।

इससे पहले पुलिस को शराब से भरी ट्रक के पलटने की जानकारी 112 को दी गयी जहां संदीप कश्यप और स्टाफ मौके पर पहुंचे और आसपास खड़े ग्रामीणों को वहां से हटाया। जब ड्राइवर परमेश्वर से पूछताछ की तो बताया कि वह वेलकम फैक्ट्री से शराब भरकर मुंगेली शराब दुकान लेकर जा रहा था।

शराब बहती रही
ग्राम जोरा पारा के पास जब शराब से भरी ट्रक पलट गई तब ट्रक में रखी शराब की बोतलें आपस में टकरा जाने से टूट गई जिसके बाद शराब ट्रक के बाहर बहने लगी।

 

Related Articles

Back to top button