ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

फरवरी में गर्मी की दस्तक, कई जिलों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक

झारखंड में फरवरी माह में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। राज्य में तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को फरवरी में गर्मी का अहसास होने लगा है। जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि पारा और बढ़ सकता है। वहीं, बढ़ती गर्मी की वजह से राज्य के शहरी विकास विभाग ने कहा कि पेयजल संकट से निपटने के लिए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है।

सामान्य से पांच डिग्री ऊपर पहुंचा

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री से बढ़कर अधिकतम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी रांची में तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर अधिकतम 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य 2.4 डिग्री से बढ़कर अधिकतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर और डाल्टनगंज में क्रमश: 34.8 और 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दोनों सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक हैं।

तापमान बढ़ने की यह है वजह 

देश रांची मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि न केवल झारखंड बल्कि देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक हो रहा है। लंबी शुष्क अवधि, हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की कमी, राजस्थान और गुजरात से गर्म हवा के प्रवाह ने झारखंड एवं अन्य हिस्सों में पारा बढ़ा दिया है। झारखंड को नवंबर, जनवरी और फरवरी में 100 फीसदी बारिश की कमी का सामना करना पड़ा। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दिसंबर में स्थिति 96 फीसदी घाटे के साथ थोड़ी बेहतर थी। उन्होंने कहा कि सर्दियों की कम बारिश ने पहले ही रबी की फसलों को प्रभावित कर दिया है।

अधिकारी किए गए अलर्ट

शहरी विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने सभी नगर निकायों को एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना तैयार करने को कहा ताकि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पेयजल की समस्या से परेशानी न हो। नगर निकायों को एक टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा गया है, जिसके जरिए लोग पानी संबंधी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button