ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

विधानसभा बजट में सीएम गहलोत कर सकते है नई घोषणाएं

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पर अब तक हुई बहस का जवाब देंगे। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी देंगे। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया का 22 फरवरी को असम में राज्यपाल के पद पर शपथ लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कटारिया गुरुवार को विधानसभा से इस्तीफा देंगे।एक दिन पहले स्पीकर ने सदन में कहा था कि गुरुवार दोपहर तीन बजे नेता प्रतिपक्ष अपनी बात कहेंगे, इसके बाद शाम चार बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जवाब पेश करेंगे और पांच बजे विधानसभा स्थगित होगी।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के असम का राज्यपाल मनोनीत होने के बाद चर्चा थी कि बजट भाषण पर अंतिम वक्ता के रूप में वह बोलेंगे या नहीं ? लेकिन कटारिया ने बताया कि वह नहीं बोलेंगे, क्योंकि उनसे पहले उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ बोल चुके हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया प्रतिपक्ष की ओर से सीएम से पहले बोलेंगे। इससे पहले दिन भर बजट पर बहस होगी, जिसमें कई विधायक अपनी बात रखेंगे।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पर हुए वाद विवाद पर अपना जवाब देंगे।

गहलोत 10 फरवरी को पेश हुए बजट में नई भर्तियों की घोषणा नहीं होने से युवाओं में विरोध का माहौल और कर्मचारी संगठनों के आंदोलनों की चेतावनी को देखते हुए कुछ घोषणा कर सकते हैं। राज्य कर्मचारियों के लिए चयनित वेतनमान एसीपी का लाभ 9, 18 और 27 साल के स्थान पर 8, 16 , 24 और 32 साल करने, खेमराज कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वेतन विसंगति दूर करते हुए कर्मचारियों को लाभ देने जैसी घोषणाएं कर सकते हैं। कुछ विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में बजट में शामिल होने से रह गए कामों के लिए भी घोषणा की जा सकती है।

 

Related Articles

Back to top button