ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ट्रैफिक नियमों का करे पालन दुर्घटना से देर भली।

हवा में 'उड़ते' नौजवान कई नौजवानों को भी हम सभी ने देखा है कि वे 'हवा में उड़ने वाली स्टाइल' में गाड़ी काफी तेज गति से चलाते हैं तथा उसे लहराते हुए भी चलाते हैं। इससे दुर्घटना का हमेशा भय बना रहता है। वे वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से भी नहीं चूकते। इस आशय की कई खबरें देखी गई हैं कि मोबाइल पर बात करने के परिणामस्वरूप दुर्घटनावश इस प्रकार के नौजवानों की 'स्वर्ग में सीट' पक्की हो गई थी। शराब पीकर वाहन चलाना अधिकतर ट्रक ड्राइवर, लॉरी व भारवाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हैं। इससे भी काफी दुर्घटनाएं होती हैं। ब्रीथ एनालाइजर (मद्यपान सेवन को जांचने वाली मशीन) से जांच व चालानी कार्रवाई के बाद भी कई वाहन चालक अपनी आदत से बाज नहीं आते। वे अपने साथ ही कई अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं। वे खुद तो दुर्घटनावश मरते ही हैं, साथ ही कई अन्य दूसरों का परिवार भी उजाड़ दिया करते हैं। इस पर सख्ती से रोक लगाना भी जरूरी है। उपरोक्त सारी बातों का लब्बोलुआब यही है कि आजकल के गतिशील जीवन में वाहन की अनिवार्यता के साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने साथ ही दूसरों के अमूल्य जीवन का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। इस एक उक्ति का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए कि- 'दुर्घटना से देर भली।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button