ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘‘सिक्किमी’’शब्द पर संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप स्पष्टता का अनुरोध करेंगे : शाह 

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सिक्किम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वित्त एवं गृह मंत्रालय एक समीक्षा याचिका दायर करके सुप्रीम कोर्ट से ‘‘सिक्किमी’’शब्द पर संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप स्पष्टता का अनुरोध करने वाले हैं। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। शाह की ओर से यह भरोसा उस समय दिया गया है, जब सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी को लेकर राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शीर्ष अदालत ने राज्य के सभी पुराने निवासियों को आयकर छूट का विस्तार करते हुए सिक्किमी नेपाली समुदाय को ‘अप्रवासी’ बताया था।
शाह ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि सिक्किमी समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाता है। सूत्रों के अनुसार, शाह ने प्रतिनिधिमंडल से कहा, ‘‘सिक्किम के लोग भारत का अभिन्न और आवश्यक हिस्सा हैं। सिक्किम के लोगों के लिए संवैधानिक प्रावधान की रक्षा की जाएगी।’’ सूत्रों के अनुसार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डी आर थापा ने किया और इसमें संयुक्त कार्य समिति और सिक्किम नागरिक समाज के सदस्य शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक इन लोगों ने शाह को नेपाली मूल के सिक्किमियों पर ‘विदेशी’ का ठप्पा लगाने के विषय और शीर्ष अदालत के हालिया बयान के परिणामस्वरूप सिक्किमी की परिको विकृत किये जाने के बारे में अवगत कराया।
सूत्रों का कहना है कि गृहमंत्री ने सिक्किम के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की और राजनीतिक दलों को सलाह दी कि वे इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने से बचें।

Related Articles

Back to top button