ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

परवेज मुशर्रफ का 79 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रमुख और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (79) का निधन हो गया है। मुशर्रफ पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने रविवार सुबह दुबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 1999 में तख्तापलट कर मुशर्रफ ने करीब एक दशक तक पाकिस्तान की सत्ता संभाली। करगिल युद्ध के पीछे मुशर्रफ का हाथ ही माना जाता है। मुशर्रफ के कार्यकाल के दौरान भारत-पाक के रिश्तों में ज्यादा प्रगति नहीं हुई।मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त, 1943 को दिल्ली में हुआ था।

मुशर्रफ जब चार साल के थे, तब उनके माता-पिता विभाजन के दौरान पाकिस्तान चले गए।परवेज मुशर्रफ के पिता ने विदेश मंत्रालय में नौकरी की, जबकि उनकी मां एक टीचर थीं। 18 साल की उम्र में वो सेना में शामिल हो गए थे। 1965 में भारत के खिलाफ युद्ध में लड़ाई के लिए उन्हें वीरता पुरस्कार दिया गया। 1998 में उन्हें सैन्य प्रमुख बनाया गया।मुशर्रफ ने 1999 में पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट किया और तानाशाह बन गए।

तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपने पद से हटना पड़ा।नवाज शरीफ को अपने परिवार समेत पाकिस्तान भी छोड़ना पड़ा था। परवेज मुशर्रफ ने 20 जून 2001 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद की कमान संभाली। इस पद पर वह 2008 तक रहे।साल 2012 में पाकिस्तान की संसद ने मुशर्रफ के लौटने पर उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया। अगले साल वो पाकिस्तान लौटे।

देशद्रोह मामले में मुशर्रफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा समन जारी किया गया। इस बीच, मुशर्रफ की तबीयत खराब हो गई और वो इलाज के लिए विदेश चले गए।

अदालत ने उन्हें फरार घोषित कर दिया। कोर्ट की तरफ से उन्हें पेश होने का आदेश दिया गया, लेकिन वह वापस नहीं आए। 2019 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई, तब तक वह दुबई में रहने लगे थे।

 

Related Articles

Back to top button