ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

सस्ता होने के बाद फिर आसमानी हुआ सोना-चांदी

Gold Silver : वैश्विक स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 89 रुपये बढ़कर 56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में सोना 56,037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 677 रुपये बढ़कर 69,218 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम, 89 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती रुपये में आई थी। विदेशी बाजार में सोना तेजी के साथ 1,882.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी की कीमत 23.88 डॉलर प्रति औंस थी।

भारतीय बाजारों में कल मिला-जुला रुझान देखने के बाद बुधवार, 11 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। घरेलू बाजार में कीमती धातुओं में उछाल दर्ज किया गया है। सोना वायदा 55,846 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था

घरेलू बाजार में कीमती धातुओं में उछाल दर्ज किया गया है। 3 फरवरी, 2023 को परिपक्व होने वाले सोने के वायदा में एमसीएक्स पर 0.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई और यह 55,846 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, तीन मार्च 2023 को परिपक्व होने वाली चांदी की वायदा कीमत भी एमसीएक्स पर 194 रुपये या 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रही थी।

चांदी की खुदरा बिक्री 68,628 रुपये प्रति किलोग्राम थी।गौरतलब है कि 10 जनवरी को बाजार बंद होने पर सोने और चांदी की कीमत क्रमश: 55,712 रुपये प्रति 10 ग्राम और 68,363 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि कई दिन के बाद कल सोना सस्ता हुआ था। इसके पहले सोने का दाम लगातार कई दिनों तक बढ़ा। आपको बता दें कि शादियों का सीजन शरू होने से पहले सोने की कीमत में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है।

 

Related Articles

Back to top button