ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘कांग्रेस एक विचारधारा का नाम है, भारत जोड़ो यात्रा में मिले समर्थन ने इसे सार्थक कर दिया’

नई दिल्ली| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस का झंडा फहराया और कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम एवं राष्ट्रगान भी गाया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार ने कहा, “कांग्रेस एक विचारधारा का नाम है, जिसने भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 28 दिसंबर, 1885 को स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलनों में से एक बन गई। इसने स्वतंत्रता के लिए अद्वितीय अहिंसक संघर्ष के बल पर देश को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिलाई।

उन्होंने कहा कि भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं और पूरे देश को नफरत की खाई में धकेला जा रहा है। देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट के कारण अजीविका पालन के लिए मुश्किलों का सामना कर रही है, जिसकी मोदी सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, “देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, सांप्रदायिकता, तानाशाही सरकार के देश विरोधी निर्णयों के खिलाफ देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे आपार समर्थन से मोदी सरकार की जड़ें हिल चुकी हैं।”

अनिल कुमार ने अंत में कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार व केंद्र में भाजपा की केंद्र सरकार ने वर्गीकरण की राजनीति पर बल दिया है। इन्हें देश और दिल्लीवासियों के अधिकारों और हितों की रक्षा करने से कोई सरोकार नहीं है। धर्म, जाति, भाषा और वर्ग विशेष को आधार बनाकर राजनीति करना इनका मूल उदेश्य है, जिसके कारण देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button