ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

OPD कार्ड के लिए स्कैन एंड शेयर सेल्फ रजिट्रेशन सुविधा शुरू, मरीजों का बचेगा समय

चंडीगढ़: सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशियलिटी हास्पिटेलिट की OPD (फाइल)चंडीगढ़ सेक्टर-16 गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) में आने वाले मरीजों के लिए OPD रजिस्ट्रेशन और OPD कार्ड प्राप्त करने के लिए स्कैन एंड शेयर सेल्फ रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीज के पास स्मार्टफोन और आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) ID या नंबर अथवा OTP बेस्ड रजिस्ट्रेशन लिंक होना जरूरी है। गूगल प्ले स्टोर से ABHA एप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर यह किया जा सकता है।इस प्रकार करना होगा रजिस्ट्रेशनABHA ID/नंबर के जरिए एक बार रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने पर सिर्फ एक बार मरीज का प्रारंभिक पेशेंट प्रोफाइल डेटा इसमें भरना होगा। वहीं, हॉस्पिटल के QR कोड को ऑनलाइन/सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए स्कैन करना होगा। शेयर बटन दबाने पर मरीज का प्रोफाइल डेटा अपने आप हॉस्पिटल के सॉफ्टवेयर में चला जाएगा और टोकन नंबर जनरेट हो जाएगा। एप में यह नंबर प्रदर्शित होगा। यह 30 मिनट के लिए मान्य होगा।इसके बाद मरीज को ऑपरेटर द्वारा टोकन नंबर की जानकारी देने का इंतजार करना होगा। इसके बाद मरीज को सीधा काउंटर पर जाकर OPD कार्ड प्राप्त करना होगा। जिसके बाद वह डॉक्टर को दिखा पाएगा।युवा मरीज ज्यादा इस्तेमाल कर रहेचंडीगढ़ की डायरेक्टर, हेल्थ सर्विसेज (DHS) डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि अभी शुरुआत में यह सेवा रजिस्ट्रेशन काउंटर नंबर 15 में शुरू की गई है। लोगों की प्रतिक्रिया देखने के बाद इसे बढ़ाया जाएगा। रोजाना लगभग 60 युवा मरीज एप के जरिए इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। इस सेवा से मरीज को OPD कार्ड के लिए लंबी लाइनों में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।नर्सिंग स्टूडेंट्स की मदद ली जाएगीसेक्टर 16 हॉस्पिटल में रोजाना 2 हजार से 2,500 के बीच मरीज खुद को दिखाने आते हैं। वहीं, बताया गया है कि हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टूडेंट्स को इस नई सुविधा के प्रति लोगों की सहायता करने के लिए भी तैयार किए जाने पर विचार चल रहा है। लोगों को इस एप को ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button