ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

तेजी से बढ़ रहे काला मोतियाबिंद के मामले

गोरखपुर। काला मोतियाबिंद मरीजों की आंखों की रोशनी छीन रहा है। मोतियाबिंद को नजर अंदाज करने वाले लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में काला मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की संख्या पिछले एक साल में तेजी से बढ़ी है। पहले जहां हर माह 10 फीसदी मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 20 से 25 फीसदी हो गई है। इनमें पांच प्रतिशत मरीजों की आंखों की रोशनी चली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हर माह मोतियाबिंद के करीब 200 ऑपरेशन होते हैं। इनमें 25 से 30 मरीज काला मोतियाबिंद से पीड़ित मिल रहे हैं। इनके अलावा 10-12 प्रतिशत मरीजों को दवा देकर इलाज किया जाता है। डॉक्टरों की भाषा में इस बीमारी को ग्लूकोमा भी कहते हैं।बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ राम कुमार जायसवाल ने बताया कि काला मोतियाबिंद बेहद खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में मरीजों को कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है। यही वजह है कि इस बीमारी में मरीजों की आंखों की रोशनी चली जाती है।

काला मोतियाबिंद में आंखों की नसों (ऑप्टिक नर्व) पर दबाव पड़ता है, इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचता है। लगातार दबाव पड़ने से नर्व तक ब्लड की सप्लाई नहीं पहुंचती है, इससे नर्व नष्ट हो जाती है। इसी ऑप्टिक नर्व के जरिए सूचनाएं और चित्र दिमाग तक पहुंचता है। यदि ऑप्टिक नर्व और आंखों के अन्य भागों पर पड़ने वाले दबाव को कम न किया जाए, तो आंखों की रोशनी चली जाती है।एक बार अगर काला मोतियाबिंद से आंखों की रोशनी चली गई, तो दोबारा रोशनी नहीं मिलती है। बताया कि इस बीमारी का शिकार 40 से 45 वर्ष के युवा भी हो रहे हैं। तीन से चार युवा ऐसे मिले हैं, जिनकी आंखों की रोशनी 70 फीसदी से अधिक जा चुकी है। इनकी सर्जरी भी अब नहीं हो सकती है। दवा देकर इलाज किया जा रहा है।

पांच तरह का होता है काला मोतियाबिंद

डॉ राम कुमार जायसवाल ने बताया कि काला मोतियाबिंद पांच तरह का होता है। पहला प्राथमिक या ओपन एंगल ग्लूकोमा, एंगल क्लोजन ग्लूकोमा, लो टेंशन या नार्मल टेंशन ग्लूकोमा, कोनजेनाइटल ग्लूकोमा और सेकेंडरी ग्लूकोमा होता है। बताया कि पूर्वांचल में सबसे अधिक मरीज ओपन एंगल ग्लूकोमा के मिलते हैं। हर माह 25 से 30 मरीज काला मोतियाबिंद के इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें पांच फीसदी मरीजों की आंखों की रोशन भी चली जा रही है।

काला मोतियाबिंद के लक्षण

डॉ. राम कुमार जायसवाल ने बताया कि आमतौर पर काला मोतियाबिंद का कोई विशेष लक्षण नहीं होता है। यही वजह है कि लोगों को इस बीमारी का पता समय से नहीं चल पाता है। इलाज में देरी की वजह से मरीजों की आंखों की रोशनी चली जाती है। आंखों और सिर में तेज दर्द होना। नजर कमजोर होना या धुंधला दिखाई देना। आंखें लाल होना। रोशनी के चारों ओर रंगीन छल्ले दिखाई देना। जी मचलाना और उल्टी होना जैसे लक्षण मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button