मुख्य समाचार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव में सपा की भूमिका अहम रहेगी यादव
समाजवादी पार्टी को जिला स्तर पर मजबूत बनाने लिए 18 नंवबर को व्यापार मंडल धर्मशाला परिसर में सपा द्वारा जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज सिंह यादव ने दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में 300 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी प्रबंधन द्वारा सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की भूमिका काफी अहम रहेगी। चुनाव के दौरान सपा लोगों के बीच भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को लेकर जाएगी। भाजपा और कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश की जनता को सिर्फ विकास के झूठे सपने दिखाने का काम किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों को पार्टी से जोड़ा गया है। इस मौके पर बीके बौहरे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
