ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

नवंबर के अंतिम सप्ताह में 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान

कानपुर: सुबह शाम पड़ रही ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कियाआने वाले दिनों में ठंड का कहर और बढ़ेगा। इस बार गर्मी-बारिश की तरह ठंड भी नए रिकॉर्ड बना सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार सर्दी दो-तीन महीने पड़ेगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड अपना असर दिखाने लगेगी। इस बार नवंबर के अंतिम दिनों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की बात कहीं जा रही है। इस बार फरवरी तक ज्यादा सर्दी पड़ने के आसार बताये जा रहे है।11 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम पारामौसम वैज्ञानिक के अनुसार, हाल ही में कश्मीर घाटी में पड़ी बर्फबारी हुई है। पहाड़ों की हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाने से अगले कुछ दिनो में सर्दी महसूस होगी। अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 11 डिग्री तक आ सकता है। 19 नवंबर के आासपास एक और वेस्टर्न डिस्टरवेंस के एक्टिव होने की संभावना है। इससे एक बार फिर तापमान में वृद्धि हो सकती है लेकिन नवंबर के आखिरी दिनों से ठंड अपने रंग में आने लगेगी।बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने सावधानी बरतना शुरू कर दीइस बार अधिक पड़ेगी ठंडइस बार दिसंबर, जनवरी और फरवरी में ज्यादा सर्दी पडऩे के आसार हैं। इन्हीं महीनों में शीत लहर और कोहरे की स्थिति बनेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि जिस तरह गर्मी में गर्मी ने और मॉनसून में बारिस ने रिकॉर्ड तोड़ा, उसी तरह इस बार ठंड भी कुछ नए रिकॉर्ड बना सकती है। अभी तक ठंड इसलिए ज्यादा नहीं पड़ी क्योंकि एक के बाद एक वैस्टर्न डिस्टरवेंस आते रहे। इनके कारण ही अगले कई दिन ठंड बढ़ेगी और वापस तापमान में वृद्धि होगी।अक्टूबर में ही दे दी थी दस्तकसीएसए के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस साल सर्दी की दस्तक अक्टूबर में ही हो गई थी। बार-बार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से अभी तक तापमान में उतनी गिरावट नहीं आ सकी जितनी आनी चाहिये थी। पहाड़ों पर बर्फबारी भी ज्यादा नहीं हुई है। फिर हवा की दिशा भी बार-बार बदलती रहती है। इसीलिए कभी दिन में गर्मी लगने लगती है।

Related Articles

Back to top button