ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

टी20 विश्व कप में 13 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से हारा भारत

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 133 रन बनाए।सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेली।वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने चार विकेट लिए।जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच में भारतीय फील्डर्स ने निराश किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने आउट के कई मौके गंवा दिए। मार्करम को कई जीवनदान मिले। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने 41 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने 46 गेंदों पर 59 रन बनाए और नाबाद रहे। मार्करम ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, मिलर ने चार चौके और तीन छक्के लगाए।

दक्षिण अफ्रीका ने की जबरदस्त वापसी

एक वक्त दक्षिण अफ्रीका ने 24 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मार्करम और मिलर ने 76 रन की साझेदारी निभाई और मैच पलट दिया। मार्करम के आउट होने के बाद मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को जिता कर ही दम लिया। वह मैदान पर जमे रहे। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए छह रन चाहिए थे। भुवनेश्वर के ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button