ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

लोको पायलट बताकर रेलवे में नौकरी दिलाने का देते थे झांसा, 50 लोगों से ऐंठे 80 लाख रुपये

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर पुलिस ने शुक्रवार को दो ठगों को पकड़ा है। ये दोनों खुद को रेलवे विभाग में लोको पालयट बताकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। पिछले चार साल में दोनों ने मिलकर 50 लोगों से करीब 80 लाख रुपये ऐंठे हैं। आरोपियों के पास से तमाम फॉर्म, आधार कार्ड समेत कागजात और एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं।थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम सेल्फ प्वॉइंट के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी राजेश शर्मा बरेली और बुद्ध प्रकाश बाराबंकी का निवासी है। दोनों की निशानदेही से पुलिस ने आधार कार्ड, तमाम नियुक्ति पत्र समेत कागजात और एक लाख रुपये की नगदी बरामद की है।पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूल कियापूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बरेली, बाराबंकी और शाहजहांपुर में रहकर लोगों से जान पहचन बढ़ाई। खुद को रेलवे विभाग में लोको पालयट बताते थे। फिर रेलवे विभाग में लोको पालयट की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करते थे। तीनों जिलों में करीब 50 लोगों से 80 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी एस आनन्द ने बताया कि रेलवे विभाग में खुद को नौकरी दिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button