ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पिस्टल दिखा रणजीत एवेन्यू से लूटी थी बलेनो, दो अन्य गाड़ियां भी बरामद

अमृतसर: रिकवर की गई तीन कारों के साथ पकड़े गए आरोपी।पंजाब के अमृतसर में बीते दिनों कार स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 युवकों के गिरोह को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए तीनों युवक अमृतसर रूरल एरिया के रहने वाले हैं और हथियारों के बल पर कार लूटने के बाद अपने गांवों की तरफ भाग जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से छीनी गई 3 कारों को बरामद कर लिया है।पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों दोषियों की पहचान रामपुरा निवासी लखविंदर सिंह उर्फ गोल्डी, तलवंडी डोगरा निवासी गुरप्रीत सिंह गोली व कैप्टन सिंह के तौर पर हुई है।पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह, डीसीपी मुखविंदर सिंह, एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा घटना की जानकारी देते हुए।कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने रणजीत एवेन्यू बी-ब्लाक स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल के पास की पार्किंग से कार को हथियारों के बल पर स्नैच कर लिया था। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों को ढूंढने में जुटी हुई थी। कुछ सीसीटीवी फुटेज समाने आए थे, जिससे आरोपियों का क्लू मिला था।तीन कारें बरामदपुलिस ने रणजीत एवेन्यू से स्नैच की गई लाल रंग की बलेनो कार के अलावा दो अन्य कारें बीट और स्विफ्ट को भी बरामद कर लिया है। अन्य दोनों कारों के मालिकों व उनके द्वारा की गई शिकायतों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों का रिमांड हासिल किया है ताकि अन्य मामलों के बारे में भी जानकारियां जुटा सकें।

Related Articles

Back to top button