ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

पूर्व सैनिक चाचा ने कहासुनी के बाद की फायरिंग, दोनों रोहतक PGI रेफर

रेवाड़ी: दोनों घायलों को पहले रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया।हरियाणा के रेवाड़ी स्थित गांव पातुहेड़ा में एक पूर्व सैनिक ने अपने ही 2 सगे भतीजों को गोली मार दी। दोनों को एक-एक गोली लगी है, उन्हें ट्रॉमा सेंटर से रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है। कसौला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार, गांव पातुहेड़ा निवासी अमित व हंसराज दोनों सगे भाई है। रविवार देर रात उनका अपने चाचा घनश्याम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। घनश्याम सेना से रिटायर्ड है। बात इतनी बढ़ी कि घनश्याम घर के अंदर से पिस्तौल लेकर आया और दोनों पर गोली चला दी।अमित व हंसराज की उम्र 23-25 साल है। दोनों के पैर में गोली लगी है। गंभीर अवस्था में रात में ही उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस की एक टीम मौके पर गांव पातुहेड़ा तो दूसरी टीम ट्रॉमा सेंटर पहुंची। वारदात के बाद से आरोपी पूर्व सैनिक फरार है।कई दिनों से चला आ रहा विवादग्रामीणों के अनुसार अमित व हंसराज का अपने ही चाचा घनश्याम से कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई। रविवार की रात भी पहले आपस में गाली-गलौज हो रही थी। बाद में गोली चल गई। गोली चलने की वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button