ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

Google Map से होगी अब Highway की निगरानी, ITMS के कर्मचारी करेंगे 24 घंटे मॉनिटरिंग

दुर्ग की ट्रैफिक पुलिस अब हाइटेक हो गई है। वह NH पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए गूगल मैप का सहारा लेगी। दुर्ग के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि रायपुर नागपुर एनएच में आए दिन जाम लगने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके लिए एएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन एक टीम बनाई गई है। साथ ही सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है।ट्रैफिक डीएसपी सतीष ठाकुर, और अनीष सारथी की टीम ITMS की टीम के साथ मिलकर काम करेगी। यह टीम गुगल मैप के माध्यम एनएच की निगरानी करेगी। ITMS के कर्मचारी गूगल से तुरंत यह पता लगा लेंगे कि नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी मार्ग में कहां जाम की स्थिति बन रही है या नहीं। यह टीम 24 घंटे इस मार्ग की निगरानी रखेगी।

ITMS के कर्मचारी ने बताया कि गूगल मैम से जब वह नेशनल हाइवे की मॉनिटरिंग करेंगे तो नीली, ऑरेंज और लाल रंग उन्हें यह बताएगा कि कहां पर यातायात की क्या स्थिति है। यदि सड़क में नीला रंग दिख रहा है तो इसका मतलब यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। वहीं जब कहीं पर ऑरेंज कलर दिखेगा तो उसका मतलब कि यातायात थोड़ा रुका हुआ या धीमी गति से चल रहा है। अगर मैम में लाल कलर दिखाई देता है तो पुलिस तुरंत अलर्ट हो जाएगी। इसका मतलह है कि वहां पर यातायात जाम की स्थिति है।

एएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि समय पर जाम को नहीं खुलवाया गया तो वह जाम धीरे-धीरे और लंबा हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने मंजिल तक नही पहुंच पाते हैं। गूगल मैप के माध्यम से जाम की स्थिति का पता लगते ही कंट्रोल रूम से हाईवे पेट्रोलिंग को अलर्ट कर दिया जाएगा। इससे वह तुरंत वहां पहुंचेगी और जाम को रिलीज करवा देगी

Related Articles

Back to top button